
राजस्थान की राजनीति नित नए रंग बदल रही है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के पहुंचने के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे के वार्ता हुई। इस मुलाकात के बाद खाचरियावास ने कहा कि हमारे बीच इतनी दूरी नहीं है। मेरी उनसे कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है।
इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एसीबी मुख्यालय पहुंचे हैं। उनके यहां पहुंचने के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि वो आए तो समीक्षा बैठक लेने हैं, लेकिन चर्चा कुछ और ही है। यह पहला मौका है जब गहलोत एसीबी मुख्यालय पहुंचे हैं। सरकार एसीबी के कामकाज से खुश है। लगातार भ्रष्टाचारियों को एसीबी पकड़ रही है। इसे लेकर जनता के बीच संदेश अच्छा जा रहा है। लेकिन यहां अचानक सीएम का पहुंचना कई लोगों के लिए सियासी हलचल पैदा कर रहा है। अब सीएम गृहमंत्री भी हैं ऐसे में एसीबी के कामों की समीक्षा करने आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: राजेंद्र गुढ़ा का बड़ा बयान, प्रताप सिंह का दिल सचिन पायलट के साथ
आपको बता दें कि पहले भी जब 2020 में राजस्थान में राजनीतिक अस्थिरता आई थी, तब एसीबी खासा सक्रिय नजर आई थी। पिछले चार साल से लगातार एसीबी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कई बड़े अधिकारियों को भी एसीबी ने शिकंजा कसा है। इस समीक्षा बैठक से भी कुछ ना कुछ नया सामने आएगा।
Updated on:
04 Oct 2022 07:07 pm
Published on:
04 Oct 2022 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
