2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव से पहले फिर आई बड़ी खबर, चंद्रभान आक्या सहित राजस्थान के 4 MLA आज थामेंगे बीजेपी का दामन!

Rajasthan Politics : जयपुर। लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में पार्टी अदला-बदली का दौर जारी है। इसी बीच राजस्थान में एक बार फिर बीजेपी का कुनबा बढ़ने की खबर आ रही है।

2 min read
Google source verification
chandrabhan_singh_aakya.jpg

rajasthan politics : जयपुर। लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में पार्टी अदला-बदली का दौर जारी है। अब तक कई नेताओं ने भाजपा तो कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। इसी बीच राजस्थान में एक बार फिर बीजेपी का कुनबा बढ़ने की खबर आ रही है। राजस्थान के चार निर्दलीय विधायक आज बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं। साथ ही कांग्रेस के एक दिग्गज नेता भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा भाजपा से निष्कासित करीब एक दर्जन पदाधिकारियों को फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई जाएगी।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के कार्यकाल का एक साल पूरा होने के मौके पर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आज दोपहर विजय संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर चित्तौडगढ़ से निर्दलीय विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या सहित चित्तौडगढ़ बीजेपी के बागी नेता बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके अलावा बयाना से निर्दलीय विधायक रितु बनावत, हनुमानगढ़ से निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल और सांचौर से निर्दलीय विधायक जीवाराम चौधरी भी बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। वहीं, पूर्व सांसद व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे गोपाल सिंह ईड़वा के भी बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

बीजेपी के 17 बागी नेताओं फिर से पार्टी में शामिल गया जाएगा। जिनमें पूर्व विधायक कपासन एवं पूर्व डेयरी चेयरमैन चित्तौड़गढ़ बद्रीलाल जाट, चित्तौड़गढ़ यूआईटी के पूर्व चेयरमैन सुरेश झंवर, चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुशील शर्मा, चित्तौड़गढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन लक्ष्मण सिंह खोर, पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ के पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, भदेसर पंचायत समिति की प्रधान सुशीला कंवर आक्या, नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के पूर्व उप सभापति भरत जागेटिया, पूर्व मंडल महामंत्री एवं पार्षद अनिल ईनाणी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहिताश जाट, पूर्व मंडल महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री विश्वनाथ टाक, पूर्व मंडल महामंत्री एंव पार्षद पूरण सिंह राणा, पूर्व मंडल महामंत्री बालकिशन भोई, भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री अशोक रायका और पूर्व जिला महामंत्री तेजपाल रेगर का नाम शामिल हैं। आक्या को समर्थन देने के कारण बीजेपी ने इन सभी नेताओं को पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया था। लेकिन, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या अब बीजेपी को समर्थन देने जा रहे हैं। ऐसे में ये सभी नेता फिर से बीजेपी में शामिल होंगे।

विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक 50 से ज्यादा नेता बीजेपी का दामन थाम चुके है। लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सांसद लालचंद कटारिया, खिलाड़ी लाल बैरवा, महेंद्रजीत सिंह मालवीया, करण सिंह यादव, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, राजेंद्र यादव, अलवर जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर, रामपाल शर्मा, प्रताप पूनिया, सुरेश चौधरी सहित संगठन से जुड़े कई नेता कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर चुके है।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान कांग्रेस में फिर आपसी कलह, दो दिग्गज नेताओं ने आलाकमान को दिखाई आंख

Story Loader