जयपुर

Rajasthan Politics: क्या सीएम गहलोत का नामांकन होगा रद्द? जानें क्यों उठ रहा ये बड़ा सवाल

Rajasthan Politics मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नामांकन में दो आपराधिक मामलों की जानकारी नहीं देने का मामले को लेकर अब केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मोर्चा खोल दिया है।

less than 1 minute read
Nov 09, 2023

rajasthan politics मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नामांकन में दो आपराधिक मामलों की जानकारी नहीं देने का मामले को लेकर अब केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मोर्चा खोल दिया है। शेखावत ने इस मामले में बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता से मुलाकात कर सीएम गहलोत पर जानबूझकर तथ्य छिपाने का आरोप लगाया है।

शेखावत ने भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ बुधवार शाम सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता से मुलाकात कर शिकायत सौंपी। शेखावत ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि सीएम गहलोत ने जानबूझकर नामांकन में दो आपराधिक मामलों की जानकारी जानबूझकर छिपाई है और ये मामले गंभीर हैं। इनमें से एक मामले में तो महिला से छेडछाड जैसे आरोप भी हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन में तथ्य छिपाने का मामला गंभीर है और इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी को पहले ही शिकायत दी जा चुकी है।

Also Read
View All

अगली खबर