मदन दिलावर स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान छात्राओं से बातचीत के दौरान मदन दिलावर हंसी मजाक कर रहे थे। तभी उन्होंने एक बच्ची से पूछा था कि कौन से कौन से क्लास में पढ़ती हो तो बच्ची ने जवाब देते हुए कहा कि सर 10th में पढ़ती हूं। इसके बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कोई तो दसवीं में बोल रहा था। बच्ची ने जवाब दिया, हम्म 10 और दसवीं तो सेम ही होता है। मंत्री ने कहा- अच्छा सेम होता है क्या? ओओओओ… इसके बाद सभी खिलखिला के हंसने लगे।