JP Nadda BJP team : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के कमर कस ली है। राजस्थान में दिसम्बर में विधानसभा चुनाव है और फिर लोकसभा चुनाव। इसे देखते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम का एलान किया। जिसमें राजस्थान से तीन चेहरे को शामिल किया गया है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम का एलान किया। जिसमें राजस्थान से तीन चेहरों को शामिल किया गया। नड्डा टीम में वसुंधरा राजे सहित राजस्थान के तीन नेताओं को जगह दी गई है। इसमें वसुंधरा राजे को पहले की तरह उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री, डॉ अलका गुर्जर को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। भाजपा की नजर इस बार पूरे राजस्थान पर कब्जा करने की है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 दिसम्बर होने की संभावना है। मौजूदा वक्त में भाजपा के राजस्थान के 24 सांसद है। और एक सांसद गठबंधन के तहत है। भाजपा इस आंकड़ों को बरकरार रखना चाहेगी।
JP Nadda की केंद्रीय टीम
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने पार्टी की केंद्रीय टीम में 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है। बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री संगठन हैं। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बनाया गया है। 13 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश अग्रवाल को पार्टी कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें - Rajasthan politics : मोदी पर सीएम गहलोत का पलटवार, 'लाल डायरी' नहीं महंगाई से लाल हुए चेहरों पर बात करें पीएम
वसुंधरा राजे : उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बरकरार
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भाजपा उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को बरकरार रखा गया है। ग्वालियर राजघराने की पुत्री वसुंधरा राजे राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। साथ ही केंद्र में भी मंत्री भी हैं। वसुंधरा राजे को संगठन का भी लंबा अनुभव है।
सुनील बंसल को मिली राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी
सुनील बंसल भाजपा का एक बड़ा नाम है। राष्ट्रीय संयुक्त आयोजन सचिव की जिम्मेदारी मिलने से पूर्व सुनील बंसल राजस्थान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता थे। सुनील बंसल ने 2014 लोकसभा चुनाव के बाद 2017 यूपी विधानसभा, 2019 लोकसभा चुनाव और फिर 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत दिलाने का काम किया। यूपी में सुनील बंसल ने बूथ स्तर पर संगठन के ढांचे को मजबूत किया।
अलका गुर्जर भाजपा की राष्ट्रीय सचिव
राजस्थान भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष अलका गुर्जर पूर्व सांसद नाथू सिंह गुर्जर की पत्नी हैं। 2013 में भाजपा से बांदीकुई से विधायक रही है। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रही हैं। इस बार अल्का को टिकट नहीं मिला था।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Politics : रेड डायरी पर सचिन पायलट ने भाजपा को कही ऐसी बात, सन्न रह गए सारे नेता