12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics : सांसद रंजीता कोली एम्स दिल्ली में एडमिट, चुनावी प्रचार के बीच अचानक आई ये बड़ी खबर 

दिन भर चले प्रचार अभियान के बाद देर शाम को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद तुरंत उन्हें एम्स ले जाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
ranjeeta koli abharatapur mp

जयपुर।

भरतपुर सांसद रंजीता कोली को अस्वस्थता के चलते दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन भर चले प्रचार अभियान के बाद जब वे कोटा से दिल्ली की ओर जा रहीं थीं, तभी रास्ते में देर शाम को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद तुरंत उन्हें एम्स ले जाया गया।

बताया गया है कि रंजीता कोली को चेस्ट पेन हुआ था, जिसके बाद उनकी तबियत नासाज़ हो गई। वे पिछले तीन दिन से कोटा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रही हैं। वे चुनावी सभाओं के साथ-साथ घर-घर वोट अपील करते हुए भी नज़र आईं हैं।

भीषण गर्मी के बीच प्रचार जारी

दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का शोर बुधवार को थम गया। प्रदेश के लगभग सभी ज़िलों में भीषण गर्मी के बीच सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत लगा दी।

40 डिग्री के आसपास तापमान के बावजूद प्रचार अभियान आज भी जारी है। हालांकि आज घर-घर जाकर ही वोट अपील हो रही है, लेकिन गर्मी में प्रचार करना नेताओं के लिए चुनौती बना हुआ है।