जयपुर। अफसरों की मनमानी को लेकर गहलोत खेमें के दो मंत्रियों के बीच ठन गई। खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास के अफरशाही के बेकाबू होने और एसीआर भरने का अधिकार मुख्यमंत्री की जगह मंत्रियों को देने के बयान पर महेश जोशी ने कहा कि मेरे विभाग में मुझे सारे अधिकार है। इस पर खाचरियावास ने यहां तक कह दिया कि महेश जोशी झूठ बोल रहे हैं, गुलामी करने का ही ठेका ले लिया है तो लीजिए।
खाचरियावास ने जोशी पर निशाना साधते हुए कहा- महेश जोशी सबसे पावरफुल मंत्री होंगे। वे तो यह साफ बताएं कि IAS की एसीआर लिख रहे हैं क्या? अगर लिख रहे हैं तो इसका मतलब मुख्यमंत्री सचिवालय उनके साथ खड़ा है। यह सवाल व्यवस्था का है। महेश जोशी झूठ बोल रहे हैं। चलती तो मेरी भी आपसे ज्यादा हैं जो लड़ने और मरने की ताकत रखता है उस प्रतापसिंह को समझा रहे हैं क्या आप?