29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू, इन नेताओं ने की राहुल गांधी से मुलाकात

Rajasthan Congress: राजस्थान कोटे से पांच को एआइसीसी में मिल सकता मौका, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बदलाव को लेकर भी चर्चा तेज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 20 Aug 2024, 10:37 AM IST

Rajasthan Politics

Rajasthan Congress: कांग्रेस संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नए चेहरों को मौका देने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि एआइसीसी के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में संभवत: बदलाव होगा। एआइसीसी में नए युवा चेहरों को सचिव पद पर मौका दिया जाएगा।

राजस्थान कोटे से एआइसीसी में युवा को मौका देने को लेकर काफी दिनों से मश€कत चल रही है। बताया जा रहा है कि कुछ नामों को लेकर एआइसीसी के स्तर पर छंटनी भी की गई है। करीब पांच युवा नेताओं को दिल्ली बुलाया जा चुका है। इनकी मुलाकात राहुल गांधी से हो चुकी है। इस मुलाकात में संगठन में कामकाज करने के अनुभव को लेकर चर्चा होना बताया जा रहा है। राहुल गांधी से मिलने वालों में एक पूर्व विधायक के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों के नाम बताए जा रहे हैं। एआइसीसी में नए चेहरों को मौका देने पर पहले से सचिव पद पर काम कर रहे नेताओं की छुट्टी भी संभव है।

महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बदलने की चर्चा

उधर, एआइसीसी में बदलाव के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के अग्रिम संगठन महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बदलाव को लेकर भी चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि इस दौड़ में एक विधायक के अलावा विधायक का चुनाव लड़ चुकीं महिलाओं के अलावा अन्य कुछ नाम चर्चा में हैं। फिलहाल युवा कांग्रेस और एनएसयूआई में बदलाव नहीं होगा, लेकिन सेवादल प्रदेशाध्यक्ष पद पर भी नए चेहरे को मौका देने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें-Rajasthan: भारत बंद का खुलकर विरोध करेगा ये समाज, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई सहमति

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग