31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम गहलोत का युवाओं को सवा लाख नौकरी देने का दावा

Rajasthan Politics : राजस्थान के चुनावी रण में भाषण के रथ दौड़ रहे हैं। शब्द बाणों का भीषण कोलाहल है। किसी के बाण हर निशाना साध रहे हैं तो किसी के चूक जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
CM Ashok Gehlot

CM Ashok Gehlot

Rajasthan Politics : राजस्थान के चुनावी रण में भाषण के रथ दौड़ रहे हैं। शब्द बाणों का भीषण कोलाहल है। किसी के बाण हर निशाना साध रहे हैं तो किसी के चूक जा रहे हैं। बस सभी रण में एक बात समान है कि हर हाल में रण जीतना है। कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सबसे मुख्य रणनीतिकार हैं तो भाजपा ने भी अपने रणबांकुरे चुनावी मैदान में उतार रखे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि किसका सिपहसालार किस पर भारी पड़ते हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नाथद्वारा में ‘हल्दीघाटी युवा महोत्सव’ उदघाटन करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप तय कर कीजिए आपको विकास चाहिए या भाजपा? ये लोगों को भड़काने के लिए धर्म, जाति के नाम पर मुद्दा लेकर आ जाते हैं। गहलोत ने कहा कि हम सब हिंदू हैं। ये कहां लिखा है कि जो भाजपा को वोट देगा, वही हिंदू होगा। लोकतंत्र में कुछ भाजपा को तो कुछ लोग कांग्रेस को वोट नहीं देते। ऐसे में जो कांग्रेस को वोट नहीं देंगे, उनको क्या कहेंगे?

सवा लाख नौकरी का दावा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर में एक सभा का संबोधित करते हुए युवाओं को सवा लाख नौकरी देने का दावा किया। उन्होंने बताया कि अब तक सवा लाख नौकरी दी जा चुकी है और अब एक लाख नौकरी और भी देने की तैयारी है। गहलोत ने कहा कि महंगाई से राहत देने के लिए कैंप लगा रहे हैं तो उसमें भी इन्हें दिक्कत हो रही है। राखी पर 40 लाख बहनों को फोन दिया जाएगा। इसमें तीन साल तक इंटरनेट फ्री होगा। सरकार 500 युवाओं को हर साल विदेश पढ़ने भेज रहे हैं ताकि हमारे युवा वैज्ञानिक डॉक्टर, आईटी विशेषज्ञ, इंजीनियर, उद्यमी बनें।

Story Loader