
Rajasthan Pre- Monsoon Activity : राजस्थान में हर कोई मानसून का इंतजार कर रहा है। हालांकि प्री-मानसून से लोगों को उम्मीद थी कि तपन भरी गर्मी से राहत मिल पाएगी, लेकिन अब तक प्री-मानसून की गतिविधियां तेज नहीं दिखाई दे रही हैं। अब आइएमडी ने आगामी 3 घंटे के अंदर राजस्थान के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
आएएमडी ने राजस्थान के कई जिलों में गुरुवार को बारिश होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी तीन घंटे में राजस्थान के सीकर, झुंझुनूं, अलवर, हनुमानगढ़, चूरू तथा आसपास के कई क्षेत्रों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान में हीटवेव का कहर चरम पर है। हालांकि राजस्थान के कई जिलों में बारिश के अलर्ट के विपरीत हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को श्रीगंगानगर जिला सबसे ज्यादा गर्म 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में तापमान से लोग काफी परेशान दिखें। खासकर अलवर का तापमान 44 डिग्री, पिलानी का 44 डिग्री, चूरू का 44 डिग्री, भरतपुर का 43.3 डिग्री, फलौदी का 42.2 डिग्री, अजमेर का 39.3 डिग्री, कोटा का 41.1 डिग्री, जैसलमेर का 42.2 डिग्री, बीकानेर का 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में दिन का तापमान 41.7 और बीती रात का तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Updated on:
20 Jun 2024 11:35 am
Published on:
20 Jun 2024 11:35 am
