21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती को लेकर आई ये बड़ी खबर

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर के एग्जाम डेट के बारे में महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। आरपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राजस्थान सेकंड ग्रेड अध्यापक सीधी भर्ती 2022 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Nov 13, 2022

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर के एग्जाम डेट के बारे में महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। आरपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राजस्थान सेकंड ग्रेड अध्यापक सीधी भर्ती 2022 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। आरपीएससी ने (वरिष्ठ अध्यापक) माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रतियोगी परीक्षा 2022 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर 2022 से 27 दिसंबर 2022 के मध्य आयोजित किया जाएगा। आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती का आयोजन 9760 पदों के लिए किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल से 14 मई 2022 तक भरवाए गए थे।

ये भी पढ़ें : 17000 पदों पर भर्ती के लिए इस तिथि तक कर सकेंगे आवेदन, चयन बोर्ड ने दिया अभ्यार्थियों को आखिरी अवसर

हर दिन दो पारियों में होगी परीक्षा
परीक्षा हर दिन 2 पारियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पारी का समय सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक होगा। जबकि द्वितीय पारी का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। अभ्यर्थी को परीक्षा स्थल पर एक घंटा पूर्व पहुंचना होगा।
तीन समूहों में बांटा परीक्षा कार्यक्रम
आरपीएससी ने द्वारा सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती 2022 की परीक्षा कार्यक्रम 3 ग्रुपों में बांटा है। ग्रुप ए में सामान्य ज्ञान, सामाजिक विज्ञान की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ग्रुप बी में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू के परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ग्रुप सी में गणित और पंजाबी को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें : दो साल पुरानी भर्ती, परीक्षा देने वाले अभ्यार्थियों की संख्या कम

परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व जारी होंगे एडमिट कार्ड
राजस्थान फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती और सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती दोनों के मध्य लगभग 2 महीने का अंतराल रखा गया है। जिससे अभ्यर्थी दोनों भर्तियों की तैयारी कर सकते हैं। आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती 2022 के एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 1 सप्ताह पूर्व जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट या एसएसओ आईडी से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को एग्जाम में अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो युक्त पहचान पत्र साथ लाना जरूरी है।
लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चयन
राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती 2022 के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। इसमें साक्षात्कार का आयोजन नहीं किया जाएगा। राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए दो पेपर आयोजित किए जाएंगे। इसमें प्रथम पेपर 200 अंक का और दूसरा पेपर 300 अंक का होगा। इसमें प्रथम पेपर सामान्य ज्ञान और मनोविज्ञान का और दूसरा पेपर सब्जेक्ट का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग 1/3 भाग की जाएगी। राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती के दोनों पेपर कुल मिलाकर 500 अंक के होंगे। इसी के आधार पर बनी मेरिट से सलेक्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : स्कूलों में बच्चे चलेंगे शतरंज की चाल

यदि आप आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर एग्जाम डेट 2022 डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको इस निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा:-

सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफििशयल वेबसाइट को ओपन करना होगा
ऑफिशियल वेबसाइट ओपन होने के बाद “News and Events” के सेक्शन पर जाएं।
अब आपको “Press Note Regarding Exam Dates and Time for Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Comp Exam 2022″ पर क्लिक करना होगा।
जैसे ही लिंक पर क्लिक करेंगे एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
जिसमें परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम दिया हुआ है।
पीडीएफ को आप भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।