इसलिए लिया गया शतरंज खिलवाने का निर्णय
स्कूली बच्चों को शतरंज खिलाने का निर्णय उनके मस्तिष्क के समुचित विकास के लिए लिया गया है। इतना ही नहीं सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक बच्चे ग्रैंड मास्टर बनें। टीवी, मोबाइल और वीडियो गेम के जाल में फंसते जा रहे बच्चों का मानसिक विकास के लिए और विद्यार्थियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि शतरंज खेल को प्रोत्साहित करने में चेस इन स्कूल देश का सबसे बघ माध्यम बनेगा। उन्होंने 10 और 14 वर्ष आयु वर्ग में भी यह प्रतियोगिताएं आयोजित करने की बात कही।