Rajasthan Big Accident: जयपुर - आगरा नेशनल हाइवे पर स्थित रेटा गांव में हुआ । इस हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।
Rajasthan Big Accident: दौसा जिले के सिकंदरा थाना इलाके में आज सवेरे बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। इनके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। घायलों की संख्या बढ़ रही है। हादसा आज सवेरे दौसा जिले के सिकंदरा थाना इलाके में स्थित रेटा गांव में हुआ। जयपुर - आगरा नेशनल हाइवे पर स्थित रेटा गांव में हुए इस हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।
सिकंदरा पुलिस ने बताया कि प्राइवेट स्लीपर बस यूपी के फर्रुखाबाद से जयपुर जा रही थी। आज सवेरे जिस समय बस दौसा जिले से होकर गुजर रही थी उस दौरान अधिकतर सवारियां गहरी नींद में थीं। रेटा गांव के नजदीक पुलिया पर चढ़ने के दौरान बस चालक ने गति तेज की और आगे चल रहे वाहन को ओेवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बस अचानक बेकाबू हो गई और पुलिया की सुरक्षा दीवार को तोड़ती हुई पुलिया से नीचे जा गिरी। बस में चालीस से भी ज्यादा सवारियां बताई गई हैं। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। बस में सवार लोगों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया है। उनमें से करीब बारह से ज्यादा को नजदीकी राजकीय असप्तालों में भर्ती कराया गया है। खाई करीब बीस फीट गहरी थी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है।
इस हादसे में फर्रुखाबाद निवासी कयूम, खुर्शीद, साफिया, फरीद, जिसान, पप्पू, मनोज सक्सेना, शाकिर, बूंदु खा निवासी दौसा, कुमारी दुर्गा व सुषमा कुशवाह निवासी शाहजहांपुर, जब्बार खान निवासी एटा यूपी घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ कम घायल लोगों ने अपने स्तर पर इलाज कराया है।