5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के राज्य पशु ऊंट से क्रूरता का मामला, तस्करों ने केमिकल से किया अंधा, फिर ट्रक में ठूंसा, देखकर ग्रामीणों ने मचाया शोर

Rajasthan News : राजस्थान के राज्य पशु ऊंट से क्रूरता का मामला। जयपुर के जोबनेर के ड्योढ़ी के समीप राज्य पशु ऊंट को तस्करी कर ले जाने का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 May 2025, 10:50 AM IST

Rajasthan State Animal Camel Cruelty Pouring Chemicals blinded then Smugglers Stuffed Truck but Villagers Rescued

जोबनेर. ऊंटों के पैर बंधे हुए थे, ऐसे में उन्हें ट्रकों से क्रेन की सहायता से निकाला गया। (पत्रिका फोटो )

Rajasthan News : राजस्थान के राज्य पशु ऊंट से क्रूरता का मामला। जोबनेर के ड्योढ़ी के समीप राज्य पशु ऊंट को तस्करी कर ले जाने का मामला सामने आया है। हालांकि ग्रामीणों ने तस्करों की कोशिश नाकाम कर 12 ऊंटों को उनके चंगुल से छुड़ा लिया।

ग्रामीण आक्रोशित, तस्कर व ट्रक मालिक मौके से भागे

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात रात करीब 11 बजे ड्योढ़ी गांव के समीप जोबनेर मार्ग पर सोलंकियों की ढाणी के एक खेत में तस्कर वाहनों में ऊंटों को भरकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान 7 ऊंटों को क्रेन की सहायता से ट्रक में चढ़ाकर ठूंस-ठूंस कर बैठा रखा था। ऊंटों के मुंह व चारों पैरों को कसकर बांधा हुआ था, जिससे वे हिलडुल नहीं सकें। वहीं 5 ऊंटों को वाहन में चढ़ाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान देर रात क्रेन व दर्द से ऊंटों के कराहने की आवाज सुन ग्रामीणों को शक हुआ, तो कुछ लोग मौके पर पहुंचे। इस पर तस्करों ने ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर मामले को रफा दफा करने की बात कही, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश को बढ़ता देखकर तस्कर व ट्रक मालिक मौके से भाग छूटे।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची फुलेरा थाना पुलिस

इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फुलेरा थाना पुलिस ने ट्रक व क्रेन को कब्जे में लेकर थाने में रखवाया। वहीं सभी ऊंटों को मौका स्थल पर ही एक खेत में बंधवाकर देखरेख के लिए एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई।

विलुप्त होने के कगार पर राज्य पशु

जानकारों के मुताबिक पिछले दो दशक से ऊंटों की संख्या में काफी कमी आई है। एक साथ 150 लीटर पानी पीने की क्षमता रखने वाला ऊंट एक सप्ताह तक बिना पानी के रह सकता है। वर्ष 2012 में हुई पशुगणना में प्रदेश में ऊंटों की संख्या तीन लाख 26 हजार थी। वर्ष 2019 में ऊंटों की संख्या दो लाख 13 हजार थी और अब वर्तमान में यह करीब डेढ़ लाख पर सिमट गई है।

तस्करों ने आंखों में डाला केमिकल

तस्करों ने ऊंटों की आंखों में केमिकल डाल दिया, जिससे वो दृष्टिबाधित हो गए। ऊंटों को खेत में ले जाया गया तो चलने में असमर्थ दिखे। सभी ऊंटों की उम्र 6 माह से 2 वर्ष के बीच है।

मेवात क्षेत्र में ले जाना था

पुलिस ने शनिवार को ग्रामीणों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है। फुलेरा थानाधिकारी श्रवण कुमार नील ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचे तो 12 ऊंटों के मुंह और पैर रस्सियों से बंधे मिले। उन्हें ट्रक में ठूंस—ठूंस कर बैठा रखा था। ऊंटों को अलवर के मेवात क्षेत्र में ले जाना था। शुक्रवार रात दो बजे मौके से क्रेन चालक और हेल्पर को पकड़ लिया है। तस्कर व ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग छूटे।

यह भी पढ़ें :जयपुर में 4 कैदी महिला मित्र व पत्नियों से मिलने पहुंचे होटल, कैसे? सेन्ट्रल जेल में बड़ी साजिश का खुलासा