
Education Minister Madan Dilawar
Mens - Women Topper : राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के सभागार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की अक्टूबर-नवम्बर 2023 स्ट्रीम-2 यानी पूरक परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। खास बात है कि पूरक परीक्षा में अधिक अंकों से उत्तीर्ण हुए महिला-पुरुषों की शिक्षा मंत्री से बात कराई गई। मंत्री ने उन्हें प्रदेश में टॉपर आने की बधाई भी दी। गौरतलब है कि गत दिसम्बर-जनवरी माह में 10वीं और 12वीं कक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी किया था।
इन परीक्षाओं और अन्य बोर्ड में अनुत्तीर्ण महिला-पुरुषों ने इस अक्टूबर-नवम्बर 2023 की परीक्षा में आवेदन किया था। इधर, कक्षा 10 का 60.79 प्रतिशत और कक्षा 12 का परिणाम 62.29 प्रतिशत रहा। पुरूष वर्ग में कक्षा 10 में दौसा के सचिन मीणा ने 75.6 प्रतिशत अंक और कक्षा 12 में चुरू के मनीष प्रजापत ने 79.4 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें - Schools Holiday : शिक्षा निदेशक का बड़ा आदेश, राजस्थान में इस दिन सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
वहीं, महिला वर्ग में कक्षा-10 में राजसमंद जिले की डिम्पल खटीक ने 73-80 प्रतिशत अंक और कक्षा-12 में चितौड़गढ़ की प्रियंका जाट ने 74.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। इधर, शिक्षा मंत्री के परिणाम जारी करने से पहले ही परिणाम सार्वजनिक कर दिया गया। बाद में राजस्थानके शिक्षा मंत्री से परिणाम जारी कराने की औपचारिकता पूरी कराई गई।
इस मौके पर स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक अविचल चतुर्वेदी, माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी और राजस्थान स्टेट ओपन स्केल के सचिव साहब सिंह वर्मा सहित अन्य अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें - बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत
Published on:
16 Feb 2024 10:30 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
