30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
छात्रसंघ चुनाव कल, महारानी कॉलेज में तैयारियां अंतिम दौर में, देखें वीडियो
Play video

छात्रसंघ चुनाव कल, महारानी कॉलेज में तैयारियां अंतिम दौर में, देखें वीडियो

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 30 Aug 2018, 3:01 PM IST

जयपुर. छात्रसंघ चुनाव शुक्रवार को होने हैं, प्रचार का सिलसिला थम चुका है और प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। चुनाव की तैयारियां भी अपने अंतिम रूप में हैं। राजस्थान विश्विद्यालय के सभी संघटक कॉलेजों में मतपेटियां पहुंच चुकी हैं। महारानी कॉलेज जहां सबसे ज्यादा मतदाता हैं वहां भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कॉलेज की प्रिंसिपल अल्पना कटेजा ने तैयारियों का जायजा लिया।

 

बता दें कि छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशियों का मुख्य फोकस सबसे ज्यादा मतदाता वाले महारानी कॉलेज पर है। प्रत्याशी यहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। यहां छात्र मतदाताओं की संख्या 6,390 है। इसीलिए एबीवीपी, एनएसयूआइ व निर्दलीय प्रत्याशियों का ज्यादातर समय डेरा यहीं लगा हुआ है। रिकॉर्ड के मुताबिक अब तक कॉलेज में 45 फीसदी से अधिक मतदान नहीं हो पाया है। प्रत्याशी महारानी कॉलेज में प्रचार—प्रसार के दौरान छात्राओं से वोट डालने पर जोर डालते रहे। वे मतदान के दिन घर से लाने और छोडऩे तक के सुरक्षित सफर की जिम्मेदारी लेते रहे। कॉलेज प्रशासन ने भी छात्राओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।