30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रसंघ चुनाव की आज होगी मतगणना, शहर में विजय जुलूस पर रहेगी रोक

विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। दोपहर एक बजे से मतगणना शुरू होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abhishek Pareek

•

Updated: 4 Sep 2017, 8:18 AM IST

Rajasthan University

जयपुर। राज्य के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। उदयपुर संभाग में सुबह पहले मतदान होगा। फिर प्रदेश में दोपहर एक बजे से मतगणना शुरू होगी। शाम तक सभी विवि के अपेक्स निकाय और संघटक कॉलेजों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उदयपुर में प्रधानमंत्री की यात्रा के चलते चार सितंबर आैर अन्य स्थानों पर 28 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान कराने का निर्णय लिया गया था। राजस्थान विवि के परिणाम को देखते हुए पुलिस और विवि प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। हंगामे की आशंका को देखते हुए शहर में विजय जुलूसों पर रोक लगा दी है। परिणाम घोषित होते ही पुलिस विजयी प्रत्याशियों को अपनी सुरक्षा में लेकर गंतव्य तक पहुंचाएगी।

ये है चुनावी तस्वीर
राजस्थान विवि में अपेक्स निकाय के चार पदों के लिए 29 प्रत्याशियों समेत सभी कॉलेजों में करीब 125 प्रत्याशी खड़े हुए थे। अपेक्स अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के संजय माचेड़ी, एनएसयूआई के दीपक मीणा, आम आदमी पार्टी से जुड़े छात्र संगठन के विश्वेन्द्र सिंह चौधरी, एबीवीपी के बागी पवन यादव और एनएसयूआई के बागी राहुल भाकर मैदान में है।

ये रहेंगी व्यवस्थाएं
राजस्थान विवि में प्रत्याशी व समर्थकों के वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
सुबह 11 बजे चुनाव संचालन समिति की बैठक होगी। इसके बाद 12 बजे मतपेटियों के कमरों की सील खुलेगी आैर इन मतपेटियाें को मानविकी पीठ तक पहुंचाया जाएगा।
दोपहर 1 बजे से अपेक्स निकाय और शोध छात्र प्रतिनिधि के लिए मानविकी पीठ में, कॉलेज छात्रसंघ की संबंधित कॉलेजों में मतगणना शुरू होगी।
विवि प्रशासन की आेर से करीब 200 कर्मचारी मतगणना ड्यूटी में लगाए हैं।

आज विशेष ट्रैफिक व्यवस्था
जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को मतगणना के दौरान यातायात की विशेष व्यवस्था की है। पुलिस उपायुक्त यातायात लवली कटियार ने बताया कि राजस्थान विवि और अन्य कॉलेजों के आसपास जरूरत होने पर ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया जाएगा।