
Clay Water Bottle Pic
Jaipur News: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही गुलाबी नगरी के बाजारों में शीतल जल के लिए जतन शुरू हो गए हैं। लेकिन इस बार खास बात यह है कि लोग फ्रिज के ठंडे पानी के बजाय अपनी जड़ों की ओर लौट रहे हैं। मिट्टी के घड़ों और सुराहियों का क्रेज तो हमेशा रहता है, लेकिन अब एक नया ट्रेंड 'मिट्टी की बोतलों' (Earthen Bottles) का शुरू हो गया है। जयपुर के चौराहों से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स तक, इन बोतलों की धूम मची हुई है।
मिट्टी के बर्तनों में पानी पीने के फायदों को लेकर लोग अब काफी जागरूक हो गए हैं। मिट्टी में मौजूद प्राकृतिक मिनरल्स न केवल पानी को शुद्ध करते हैं, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। इसी का परिणाम है कि अब लोग प्लास्टिक की बोतलों को छोड़कर मिट्टी की बोतलों को अपना रहे हैं। इन बोतलों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखती हैं और इनमें सोंधी मिट्टी की महक बरकरार रहती है।
बाजार में ये बोतलें बेहद आकर्षक रूप में उपलब्ध हैं। इन पर फूल-पत्तियों की सुंदर चित्रकारी की गई है। पोर्टेबिलिटी के लिए इनमें प्लास्टिक के ढक्कन और ले जाने के लिए हैंगर भी लगाए गए हैं।
Published on:
17 Mar 2026 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
