17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में ‘जमीन’ बना रहे राजस्थान के IPS अफसर, संजय अग्रवाल निकले सबसे रईस, ADG प्रशाखा माथुर की संपत्ति का फॉर्म देख सब हैरान

Rajasthan IPS Assets: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान के 201 आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक की। जयपुर में संपत्ति खरीदने की प्रवृत्ति सामने आई। संजय कुमार अग्रवाल सबसे आगे रहे, जबकि प्रशाखा माथुर के फॉर्म में संपत्ति कॉलम खाली मिला।

4 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

image

शैलेंद्र अग्रवाल

Mar 17, 2026

Rajasthan IPS Assets Revealed

जयपुर में 'जमीन' बना रहे राजस्थान के IPS (फोटो- पत्रिका)

Rajasthan IPS Assets Revealed: जयपुर: प्रदेश में कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा के प्रमुख अधिकारी जयपुर में मकान, फ्लैट और भूखंड़ खरीदना पसंद कर रहे हैं। इसका खुलासा हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राजस्थान के 201 आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति के संबंध में जारी दस्तावेजों से हुआ है।

इन अधिकारियों ने एक जनवरी 2026 तक अपने पास मौजूद अचल संपत्ति की जानकारी निर्धारित फॉर्म में मंत्रालय को दी है। इसमें पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) संजय कुमार अग्रवाल ने संपत्ति खरीद के मामले में अपनी पत्नी और महानिदेशक (गृह रक्षा) मालिनी अग्रवाल को पीछे छोड़ दिया है।

वहीं, पुलिस महानिदेशक (स्पेशल ऑपरेशंस) आनंद कुमार श्रीवास्तव ने अपने फॉर्म में किसी भी प्रकार की संपत्ति नहीं होने की जानकारी दी है। इसके अलावा अतिरिक्त महानिदेशक (पुलिस आयोजना, आधुनिकीकरण व कल्याण) प्रशाखा माथुर के संपत्ति विवरण फॉर्म में संपत्ति से संबंधित कॉलम खाली पाए गए हैं।

हालांकि, उनके पति और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी शिखर अग्रवाल ने अपने फॉर्म में पत्नी के नाम पर संपत्ति होने का उल्लेख किया है।

शीर्ष आईपीएस अधिकारियों के पास 1 जनवरी 26 को उपलब्ध संपत्ति

राजीव कुमार शर्मा- डीजीपी, 1990 बैच

संपत्तिः जयपुर में दो भूखंड
खरीद मूल्यः 13,39,678 रुपए
वर्तमान मूल्यः बाजार मूल्य पर
संपत्ति से वार्षिक आय: कोई नहीं
स्वामित्वः एक भूखंड में पत्नी हिस्सेदार

राजेश आर्य- एनटीआरओ अध्यक्ष, 1994 बैच

संपत्तिः जयपुर में मकान व दो भूखंड, देहरादून में मकान
खरीद मूल्यः 1.70 करोड
वर्तमान मूल्यः 2.29 करोड़
संपत्ति से वार्षिक आय: 11.17 लाख
स्वामित्वः देहरादून के मकान में पत्नी हिस्सेदार, एक भूखंड बेटी के नाम

सचिन मित्तल- जयपुर कमिश्नर, 1996 बैच

संपत्तिः जयपुर व नोएडा में 3 फ्लैट
खरीद मूल्यः 1.50 करोड़
वर्तमान मूल्यः 1.74 करोड़
संपत्ति से वार्षिक आय: 8.52 लाख
स्वामित्वः पत्नी के साथ संयुक्त सम्पत्ति

संजय कुमार अग्रवाल- डीजी-कानून-व्यवस्था, 1992 बैच

संपत्तिः जयपुर में कृषि भूमि, भूखंड-फ्लैट-मकान
खरीद मूल्यः 6.39 करोड़ एक संपत्ति पैतृक
वर्तमान मूल्यः 11.50 करोड़
संपत्ति से वार्षिक आय: 1.80 लाख
स्वामित्वः तीन आवासीय संपत्तियों में पत्नी मालिनी अग्रवाल हिस्सेदार

अनिल पालीवाल- डीजी-ट्रेनिंग-ट्रैफिक, 1994 बैच

संपत्तिः फलोदी व जोधपुर में मकान, 55.43 बीघा जमीन
खरीद मूल्यः 54.48 लाख
वर्तमान मूल्यः 65.24 लाख
संपत्ति से वार्षिक आय: 5 लाख
स्वामित्वः 1 मकान व 2.32 बीघा भूमि संयुक्त परिवार की

आनंद कुमार श्रीवास्तव- डीजी स्पेशल ऑपरेशंस, 1994 बैच

संपत्तिः कोई नहीं
खरीद मूल्यः कोई नहीं
वर्तमान मूल्यः कोई नहीं
संपत्ति से वार्षिक आय: कोई नहीं
स्वामित्वः कोई नहीं

मालिनी अग्रवाल- डीजी-गृह रक्षा, 1994 बैच

संपत्तिः जयपुर में घर, फ्लैट प्लॉट, कृषि भूमि. जोधपुर में प्लॉट
खरीद मूल्यः 5.49 करोड़
वर्तमानः 1.34 करोड़, डीएलसी दर
संपत्ति से वार्षिक आय: 1.80 लाख
स्वामित्वः तीन संपत्ति पति संजय कुमार अग्रवाल के साथ संयुक्त

राजेश निर्वाण- डीजी-बीसीएएस, 1992 बैच

संपत्तिः जयपुर में तीन भूखंड, इंदौर में एक
खरीद मूल्यः 19,75,576
वर्तमान मूल्य: 1,25,99,967 रुपए
संपत्ति से वार्षिक आय: कोई नहीं
स्वामित्वः दो भूखंडों में पत्नी हिस्सेदार

प्रशाखा माथुर- एडीजी-आयोजना, 1995 बैच

संपत्तिः कोई नहीं
खरीद मूल्यः कोई नहीं
वर्तमान मूल्यः कोई नहीं
संपत्ति से वार्षिक आय: कोई नहीं
स्वामित्वः कोई नहीं

गोविन्द गुप्ता- डीजी-एसीबी, 1993 बैच

संपत्तिः जयपुर 2 फ्लैट, 2 भूखंड
खरीद मूल्यः 1.61 करोड़ रुपए
वर्तमान मूल्यः खरीद मूल्य ही लिखा
संपत्ति से वार्षिक आय: 6.80 लाख
स्वामित्वः एक फ्लैट में पत्नी हिस्सेदार

अशोक कुमार राठौर- डीजी-जेल, 1994 बैच

संपत्तिः जयपुर व उदयपुर में 4 भूखंड, दुकान, राजसमंद में भूमि
खरीद मूल्यः 3.37 करोड़
वर्तमान मूल्यः डीएलसी दर पर
संपत्ति से वार्षिक आय: 3.24 लाख
स्वामित्वः जयपुर में भूखंड-दुकान, राजसमंद की भूमि पत्नी के साथ

शरत कविराज- जोधपुर कमिश्नर, 2004 बैच

संपत्तिः जयपुर में घर, फ्लैट, प्लाट, जोधपुर-मकान
खरीद मूल्यः 59.86 लाख
वर्तमानः 1.29 करोड़, डीएलसी दर
संपत्ति से वार्षिक आय: 2.04 लाख
स्वामित्वः स्वयं व पत्नी के नाम