5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूलों में चलेगी प्राइमरी कक्षाएं, टीचर की भी होगी भर्ती, CM भजनलाल ने दी मंजूरी

CM Bhajan Lal Gave Approval : स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूलों के स्कूल भवन तैयार हैं। अब प्राइमरी स्तर की कक्षाओं का संचालन होगा। इसके साथ ही 134 स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूलों के लिए 3-3 टीचर की भर्ती होगी। सीएम भजनलाल ने करीब 10 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति प्रदान की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 29 Jun 2024, 3:01 PM IST

Rajasthan Swami Vivekananda Model Schools Primary classes will be run Teachers Recruited CM Bhajan Lal gave Approval

स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूलों में चलेगी प्राइमरी कक्षाएं

CM BhajanLal Gave Approval : खुशखबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्थान मे संचालित स्वामी विवेकानन्द मॉडल विद्यालयों में अब प्राइमरी स्तर की कक्षाओं का संचालन होगा। सूबे में 134 मॉडल स्कूल हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालयों में प्राइमरी स्तर की कक्षाओं के संचालन के लिए करीब 10 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही, अध्यापन कार्य के लिए तृतीय श्रेणी अध्यापक (लेवल-प्रथम) के तीन अतिरिक्त पद प्रति विद्यालय के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इन पदों पर शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापकों की साक्षात्कार के माध्यम से प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

अब सुचारू रूप से हो सकेगा शिक्षण कार्य

मुख्यमंत्री भजनलाल के इस निर्णय से प्रदेश में संचालित 134 मॉडल विद्यालयों में प्राइमरी कक्षाओं के लिए निर्मित भवनों में अब शिक्षण कार्य सुचारू रूप से हो सकेगा।

यह भी पढ़ें -

सीएम भजनलाल का अहम निर्णय, राजस्थान में एकल पट्टा प्रकरण की समिति करेगी निष्पक्ष जांच

यह भी पढ़ें -

Good News : जयपुर में नए रूट पर चलेगी मेट्रो, जानें सीएम भजनलाल ने किस रूट में दिखाई रुचि