11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में पर्यटन का बूम-जयपुर शहर समेत प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार

कोरोना के तीन वर्ष बाद क्रिसमस और नववर्ष से पहले ही पर्यटन स्थलों पर रेकार्ड सैलानी जयपुर शहर के पर्यटन स्थलों पर दिसंबर माह में प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंच रहे हैंअब पुरातत्व विभाग और पर्यटन विशेषज्ञों की निगाह क्रिसमस और 31 दिसंबर पर
less than 1 minute read
Google source verification
tourist.jpg


जयपुर.
राजस्थान तीन वर्ष बाद कोरोना के साए से मुक्त हो गया है। अब क्रिसमस और नए वर्ष से पहले ही प्रदेश के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो रहे हैं। जयपुर समेत प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों पर अब प्रतिदिन हजारों की संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। वहीं रेकार्ड तोड़ सैलानियों के पर्यटन स्थलों पर पहुंचने से पुरातत्व विभाग का खजाना भी भर रहा है।
इस तरह गुलजार हो रहे हैं सैलानियों से पर्यटन स्थल
वर्ष सैलानी कमाई
2019 685959 17,51,55,35
2020 19,42,050 9,39,63,158
2021 41,87,333 22,53,79,730
2022 38,26,714 25,35,43,25 दिसंबर माह तक

80 प्रतिशत आए जयपुर के पर्यटन स्थलों को देखने
पुरातत्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में देश-विदेश से जितने पर्यटक आते हैं उनमें 80 प्रतिशत जयपुर शहर के सभी आठ पर्यटन स्थलों पर आए हैं। वहीं कुंभलगढ़ व अन्य पर्यटन स्थलों को देखने के लिए लाखों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।

जयपुर के पर्यटन स्थलों पर भी इस वर्ष रेकार्डतोड़ सैलानी
जयपुर शहर के पर्यटन स्थलों पर इस वर्ष रेकार्ड सैलानी क्रिसमस और नए वर्ष से पहले पर्यटन स्थलों पर पहुंचे हैं। नवंबर तक ही 32 लाख 73 हजार 677 सैलानी देखने पहुंचे हैं। दिसंबर माह के 16 दिन में ही 1 लाख 79 हजार 899 सैलानी आमेर, हवामहल, नाहरगढ़, अल्बर्ट हॉल समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर पहुंच चुके हैं और 1 करोड़ 32 लाख की कमाई पुरातत्व विभाग को हो चुकी है।
अब क्रिसमस और 31 दिसंबर पर रेकार्डतोड़ सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद
पुरातत्व विभाग और पर्यटन विशेषज्ञों की निगाह इस बार 25 दिसंबर को क्रिसमस और 31 दिसंबर पर टिकी हुई है। जयपुर शहर के पर्यटन स्थलों पर पिछले वर्ष 31 दिसंबर को 31 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे थे। इस बार दोगुने सैलानी पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग