– राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में अब मौसम का मिजाज बदल रहा है। तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का असर बढ़ रहा है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में तेज धूप निकली, इसके असर से मौसम में गर्माहट बढ़ गई। साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान बढ़ने से गर्मी का असर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर में तापमान कम रहने से आज गर्मी का प्रभाव कम रहेगा। हिल स्टेशन माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर में आज मौसम गर्म रहेगा। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। चूरू जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और गर्मी का असर तेज होगा। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है।