9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में सवेरे से तीखी धूप ​खिली, मौसम का मिजाज आज गर्म

राजधानी जयपुर में आज सवेरे से सूर्य की तेज किरणें लोगों को परेशान कर रही है। तेज धूप के चलते आज सवेरे से ही लोग पसीने से तरबतर नजर आए। वहीं आज दिन में गुलाबी नगर में तापमान 38 डिग्री तक जाने की संभावना है। प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में इन दिनों तापमान बढ़ने से तीखी गर्मी का दौर बना हुआ है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Apr 22, 2025

– प​श्चिमी विक्षोभ के बादल छंटे, अब तेज गर्मी का दौर

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से सूर्य की तेज किरणें लोगों को परेशान कर रही है। तेज धूप के चलते आज सवेरे से ही लोग पसीने से तरबतर नजर आए। वहीं आज दिन में गुलाबी नगर में तापमान 38 डिग्री तक जाने की संभावना है। प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में इन दिनों तापमान बढ़ने से तीखी गर्मी का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। करौली जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में आज अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। सवाई माधोपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतमतामपान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़ में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर में आज दिन में अ​धिकतम तापमान कल के मुकाबले दो डिग्री कम रहने की संभावना है। बांसवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। डूंगरपुर में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्र माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम पारा आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो अ​धिकतम 41 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर में भी न्यूनतम तापमान 23 ​डिग्री तो अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 21 ​डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर में न्यूनतम पारा सबसे कम रहा। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, धूप में धीरे-धीरे तेजी बढ़ रही है। आगामी दिनों में फिर से तेज गर्मी का प्रकोप शुरू होगा। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 25 ​डिग्रीरेकॉर्ड किया गया। आज जयपुर में अ​धिकतम तापमान 38 ​डिग्री रहने की संभावना है।