5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather: सर्द हवा से फाल्गुन मास में ठिठुरन… दो तीन दिन गर्मी के तेवर नर्म

प्रदेश में अगले दो तीन दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान, अगले सप्ताह फिर मौसम में बदलाव के मौसम विभाग ने दिए संकेत

2 min read
Google source verification
weather update

जयपुर। प्रदेश में तेज रफ्तार से चली उत्तरी सर्द हवा के असर से सर्दी ने अंतिम चरण में पलटवार किया है। कई शहरों में बीती रात पारा औसत से कम दर्ज होने पर गर्मी के तेवर सुस्त रहे वहीं मौसम विभाग ने आगामी 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में आगामी दिनों में भी प्रदेश में मौसम का मिजाज सर्द रहने की संभावना है। हालांकि प्रदेशभर में अगले दो तीन दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

22 शहरों में रात में पारा सामान्य से कम

प्रदेश के 22 शहरों में बीती रात तेज रफ्तार से सर्द हवाएं चलने पर मौसम सर्द रहा और रात का तापमान भी सामान्य या उससे कम दर्ज किया गया। शेखावाटी अंचल में सर्वाधिक पारे में गिरावट दर्ज हुई। सीकर 7.5, फतेहपुर 5.5, पिलानी 9.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। भीलवाड़ा 8.0, चित्तौड़गढ़ 8.0, डबोक 9.8, अंता बारां 7.2, सिरोही 7.2, करौली 6.4, दौसा 8.6, झुंझुनूं 9.2 और माउंटआबू में 8.2 डिग्री सेल्स्यिस न्यूनतम तापमान रहा। जोधपुर 11.0, चूरू 8.9, श्रीगंगानगर 11.2, नागौर 8.9, संगरिया 8.8, जालोर 8.2, लूणकरणसर 8.01 और पाली में 6.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

पिंकसिटी में उछला पारा, मौसम सर्द
बीती रात राजधानी जयपुर में पारा दो डिग्री उछलकर 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन हवा में नमी ज्यादा रहने के कारण मौसम में ठंडक महसूस हुई। राजधानी के अलावा अन्य शहरों में भी पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अजमेर 16.8, अलवर 15.4, कोटा 13.7, बाड़मेर 14.4, जैसलमेर 14.6, फलोदी 15.4, बीकानेर 13.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

तीन दिन मौसम शुष्क, फिर बदलाव संभव
मौसम विज्ञानियों की मानें तो प्रदेशभर में आगामी तीन दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं 9 मार्च से ​हिमालय तराई क्षेत्र में मौसम में बदलाव होने और प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके असर से तेज रफ्तार से सर्द हवाएं चलने और रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।