19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / राजस्थान मौसमः सर्दी ने दिखाए तीखे तेवर, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान मौसमः सर्दी ने दिखाए तीखे तेवर, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान में शीतलहर और गलन से नए साल का आगाज हुआ। वहीं माउंट आबू में 16 साल में दूसरी बार नववर्ष के पहले दिन पारा शून्य पर पहुंच गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 1 Jan 2023, 9:07 PM IST

Rajasthan Weather: cold wave alert in rajasthan

जयपुर। राजस्थान में शीतलहर और गलन से नए साल का आगाज हुआ। वहीं माउंट आबू में 16 साल में दूसरी बार नववर्ष के पहले दिन पारा शून्य पर पहुंच गया। शीतलहर से बचने के लिए लोगों ने सवेरे-शाम व रात को रूम हीटर को उपयोग किया। कई जगह लोग अलाव तापते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलेगी। मौसम साफ होते ही फतेहपुर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री गिर गया। सर्दी से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों के साथ अलाव व हीटर का सहारा लेना पड़ा।

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार सीकर, चूरू, झुंझुनूं सहित प्रदेश के नौ जिले आगामी चौबीस घंटे अति शीतलहर की जद में रहेंगे। इसके बाद पांच जनवरी तक शीतलहर चलेगी। जिलों में अगले चार दिन शीतलहर चलेगी। केन्द्र के यलो अलर्ट के अनुसार प्रदेश के सीकर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, करौली, अलवर, भरतपुर, धौलपुर व श्रीगंगानगर जिलों में चार जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट का दौर आगे भी जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें : देवा गुर्जर हत्याकांड : प्रदर्शन, हंगामा और लाठीचार्ज...जुलूस निकालने के प्रयास में 50 जने हिरासत में

माउंट आबू में नववर्ष की शुरुआत शून्य डिग्री तापमान के साथ हुई। जिसके चलते यहां नव वर्ष बनाने और हसीन वादियों को निहारने आए पर्यटक कड़ाके की सर्दी का आनंद लिया।

यह भी पढ़ें : हनुमानगढ़ हादसा : एक साथ पांच अर्थियां उठी तो रो पड़ा पूरा गांव,गमहीन माहौल में किया अंतिम संस्कार