2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही काली घटाओं का डेरा, छिटपुट बारिश का दौर

राजधानी जयपुर पर आज फिर से मानसूनी मेघ मेहरबान होते दिख रहे हैं। जयपुर में आज सवेरे से काली घटाएं छाई हैं व छिटपुट बारिश भी हो रही है। इससे गुलाबी नगर का मौसम सुहाना हो गया है। कल पड़ी भीषण उमस से आज राहत मिल रही है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 23, 2025

– मौसम विभाग ने दी आज गुलाबी नगर जयपुर में बारिश की चेतावनी

जयपुर। राजधानी जयपुर पर आज फिर से मानसूनी मेघ मेहरबान होते दिख रहे हैं। जयपुर में आज सवेरे से काली घटाएं छाई हैं व छिटपुट बारिश भी हो रही है। इससे गुलाबी नगर का मौसम सुहाना हो गया है। कल पड़ी भीषण उमस से आज राहत मिल रही है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज पूर्वी राजस्थान और मेवाड़ अंचल में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हाड़ौती अंचल में भी कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। आज भरतपुर, अलवर, दौसा, धौलपुर और जयपुर में मध्यम से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आज अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ व उदयपुर में बादल छाए रहेंगे। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर में भी आज बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, प​श्चिमी जिलों को छोड़कर कमोबेश पूरे राजस्थान में आज मानसूनी बारिश होने की संभावना है।