scriptराजस्थान-गुजरात से मानसून की विदाई शुरू, 20 साल में 8 बार अक्टूबर में विदा | Rajasthan Weather: Monsoon Withdrawal 2021 Rajasthan | Patrika News

राजस्थान-गुजरात से मानसून की विदाई शुरू, 20 साल में 8 बार अक्टूबर में विदा

locationजयपुरPublished: Oct 06, 2021 02:34:02 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

Rajasthan Weather: राजस्थान के कई जिलों को तरबतर करने के बाद बुधवार से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। फिलहाल राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी के कुछ हिस्सों और उससे सटे गुजरात के कुछ हिस्सों से मानसून विदाई ले रहा है।

राजस्थान-गुजरात से मानसून की विदाई शुरू, 20 साल में 8 बार अक्टूबर में विदा

राजस्थान-गुजरात से मानसून की विदाई शुरू, 20 साल में 8 बार अक्टूबर में विदा

जयपुर। Rajasthan Weather: राजस्थान के कई जिलों को तरबतर करने के बाद बुधवार से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। फिलहाल राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी के कुछ हिस्सों और उससे सटे गुजरात के कुछ हिस्सों से मानसून विदाई ले रहा है। पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिन के भीतर मानसून पूरे राजस्थान से विदाई ले लेगा। पिछले साल राजस्थान से 6 अक्टूबर को मानसून की पूरी तरह विदाई हो गई थी। बीते 20 साल के भीतर मानसून ने आठ बार अक्टूबर में विदाई ली है। मौसम विभाग की माने तो दक्षिण-पश्चिमी मानसून के विदाई की सामान्य तारीख 17 सितंबर है।
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर.एस. शर्मा के अनुसार जैसलमेर, बाड़मेर के अलावा जोधपुर, जालोर और बीकानेर का कुछ भागों से रवानगी शुरू हो गई है। अगले चार दिन के भीतर पूरे राजस्थान से मानसून विदाई ले लेगा। उधर, राजस्थान में गर्मी असर नहीं दिखाएगी। तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज नहीं होगी। जल संसाधन विभाग की माने तो इस मानसून राज्य के बांधों में कुल भराव क्षमता की 71.49 प्रतिशत बारिश दर्ज हो चुकी है जो पिछले साल के मुकाबले 0.26 प्रतिशत कम रही है।
राजस्थान के बांधों में 71.49 प्रतिशत पानी
राजस्थान के बांधों में वर्तमान में कुल भराव क्षमता का 71.49 प्रतिशत पानी है जबकि पिछले साल 71.75 प्रतिशत पानी था। इस साल 15 जून तक 34.17 प्रतिशत पानी था। यानि इस मानसून अब तक 37.32 प्रतिशत पानी की बढोतरी हुई है। संभाग की बात करें तो कोटा संभाग में वर्तमान में 97.6 प्रतिशत पानी है, जबकि पिछले साल 87.6 प्रति पानी था।
राजस्थान में मानसून की 20 साल की स्थिति
वर्ष————–प्रवेश——————विदाई
2001————13 जून—————-14 सितंबर
2002————26 जून—————-16 सितंबर
2003————19 जून—————-19 सितंबर
2004————17 जून—————-08 अक्टूबर
2005————26 जून—————-29 सितंबर
2006————29 जून—————-03 अक्टूबर
2007————15 जुलाई—————30 सितंबर
2008————10 जुलाई—————29 सितंबर
2009————03 जुलाई—————26 सितंबर
2010————03 जुलाई—————28 सितंबर
2011————22 जून—————-28 सितंबर
2012————05 जुलाई—————26 सितंबर
2013————15 जून—————–17 अक्टूबर
2014————03 जुलाई—————28 सितंबर
2015————23 जून—————–29 सितंबर
2016————22 जून—————–22 अक्टूबर
2017————27 जून—————–11 अक्टूबर
2018————26 जून—————–01 अक्टूबर
2019————02 जुलाई—————-11 अक्टूबर
2020————24 जून——————06 अक्टूबर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो