11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAS Transfer: सोशल मीडिया पर चर्चित RAS आशीष शर्मा का तबादला, जानिए अब किस जगह संभालेंगे कमान

राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादलों के बीच चौमूं SDM आशीष शर्मा को सीकर के नेछवा में नई जिम्मेदारी दी गई है। आशीष शर्मा करीब एक माह पहले बुजुर्ग मां की शिकायत पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई को लेकर चर्चा में आए थे।
2 min read
Google source verification
SDM Ashish Sharma

SDM Ashish Sharma Viral Video -PIC

RAS Ashish SharmaTransfer : जयपुर। राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कार्मिक विभाग ने 183 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में चौमूं के उपखंड अधिकारी (SDM) आशीष शर्मा का नाम भी शामिल है। उन्हें अब सीकर जिले के नेछवा में उपखंड अधिकारी लगाया गया है। उनकी जगह अजीत सिंह राठौड़ को चौमूं SDM की जिम्मेदारी दी गई है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

तबादला सूची जारी होने के बाद चौमूं SDM आशीष शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। करीब एक माह पहले सरकारी प्रशासनिक शिविर के दौरान बुजुर्ग महिला की फरियाद पर की गई उनकी त्वरित कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस घटना के बाद उनकी कार्यशैली की लोगों ने जमकर सराहना की थी।

आशीष शर्मा का वायरल वीडियो

शिकायत लेकर पहुंची थी बुजुर्ग मां

दरअसल, चौमूं में आयोजित प्रशासनिक शिविर के दौरान एक बुजुर्ग महिला अपने बेटे की शिकायत लेकर पहुंची थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ घर में अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है और उसे दो दिन से खाना तक नहीं दिया गया। महिला की पीड़ा सुनने के बाद SDM आशीष शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित बेटे को सख्त हिदायत देते हुए बुजुर्ग माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता को परेशान करने या उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

10 मिनट में कार्रवाई के निर्देश

बुजुर्ग महिला की शारीरिक और मानसिक स्थिति को देखते हुए SDM आशीष शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बताया गया कि करीब 10 मिनट के भीतर मामले से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया और फाइल तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने SDM की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की थी।

कौन हैं एसडीएम आशीष शर्मा?

मूल निवास: वे मूल रूप से जयपुर के ही रहने वाले हैं।
सेवा संवर्ग: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS)