
Rajasthan Weather News : राजस्थान में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इसी बीच प्रदेश के लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य में बारिश और तूफान की भविष्यवाणी की है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को आखातीज पर इंद्रदेव ने आमजन को राहत दी। हीटवेव से झुलस रहे प्रदेश में कई जगह हुई बारिश लोगों के लिए शुभ शगुन के रूप में गर्मी से सुकून लेकर आई। दोपहर बाद अचानक तेज 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने के साथ ही बूंदाबांदी हुई। जयपुर में भी बूंदाबांदी हुई। बदले मौसम के असर से शादी वाले घरों में तैयारियां धराशाही हो गई।
इसके बीच प्रदेश के कई जिलों से बारिश की खबरें सामने आने लगी हैं। IMD ने प्रदेश के इन 24 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें बीकानेर, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, नागौर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़ शामिल है।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया, "पश्चिमी राजस्थान पर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। जिसके कारण जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर डिवीजन के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। "
इन जिलों में बारिश की है संभावनामौसम केंद्र जयपुर ने विभिन्न जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ आंधी और व बारिश होने की प्रबल संभावना है। साथ ही इसके कारण तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने और हीटवेव से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। राज्य में कहीं कहीं मेघ गर्जन के साथ आंधी व हल्की बारिश गतिविधियां 12-13 मई तक जारी रहने के आसार हैं। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि तंत्र के असर से हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य के कई शहरों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
हिंडौन सिटी और टोड़ाभीम में भी तेज आंधी का दौर चला। उदयपुर शहर सहित जिले में कई जगह तेज हवाओं, मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। गोगुंदा में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं खेरोदा, बाठेरड़ा खुर्द आदि जगहों पर तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हुई। उदयपुर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया। लाडनूं क्षेत्र में अचानक मौसम में बदलाव आया। दोपहर बाद मेघ गर्जना के साथ शहरी क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। कुछ जगहों पर ओले गिरे। झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ उपखंड के गांव कासनी, जाखोद, जवानीसिंह की ढाणी, राजवीरपुरा, मेदाराम की ढाणी, नेतराम की ढाणी, गोकुल का बास में ओले गिरे। जमीन पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। अंधड़ से कई क्षेत्रों में बिजली के खंभे व पेड़ गिर गए। अलवर के बानसूर और राजसमंद के नाथद्वारा में ओले गिरे।
बीते 24 घंटे में सबसे अधिक पारा बीकानेर का 45.5, पाली का 45.3, चूरू का 44.9, जयपुर का 43, जैसलमेर का 43.8, कोटा का 44.2, पिलानी का 43.5, सीकर का 43, श्रीगंगानगर का 44.9,बाड़मेर का 43.4, अजमेर का 42.5 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।
Updated on:
11 May 2024 08:39 am
Published on:
11 May 2024 08:37 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
