4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather News: राजस्थान में सोमवार से फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, दिखेगा इन वेस्टर्न विंड का असर

Rajasthan Weather News: राजस्थान में बारिश का दौर अब पूरी तरह से थम चुका है। फिलहाल वायुमंडल में नमी के चलते हवाएं थोड़ी ठंडी चल रही है। इससे तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Weather Updat

File Photo

Rajasthan Weather News: राजस्थान में बारिश का दौर अब पूरी तरह से थम चुका है। फिलहाल वायुमंडल में नमी के चलते हवाएं थोड़ी ठंडी चल रही है। इससे तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल 17 अक्टूबर तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 14 से 17 अक्टूबर तक आसमान मुख्यतय साफ रहने ही संभावना है। इसके बाद विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 18 और 19 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

इसलिए होगी तापमाम में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, संभाग के जिलों में अब वेस्टर्न विंड (पश्चिमी हवाएं) सक्रिय होने लगी हैं, जिससे इन संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले तीन दिनों में इन वेस्टर्न विंड का असर राज्य के पूर्वी हिस्सों तक बढ़ जाएगा, जिससे राज्य में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें : बारिश ने फेरा किसानों की उम्मीदों पर पानी, भीग गई अन्नदाता की मेहनत

शेखावाटी में 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक सीकर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, उदयपुर, पिलानी ऐसे शहर है जहां बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। शेखावाटी में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया है। सीकर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़ बेल्ट में तो सुबह-सुबह हल्का कोहरा भी छाने लगा है।

इन फसलों का हुआ नुकसान
बीते सप्ताह हुई बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों को लेकर अब भी अन्नदाता चिंतित हैं। प्रदेश में खरीफ फसल में सबसे ज्यादा नुकसान बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, करौली व धौलपुर, अलवर व जयपुर जिले में हुआ है। जहां बाजरा, तिल, मूंग, उड़द, सोयाबीन की फसलें बरसात ने तबाह कर दी। बाजरा, ज्वार, मक्का जैसी फसलों की कटाई शुरू हुई वैसे ही बरसात ने उन्हें बर्बाद कर दिया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भारी बरसात के बीच आई किसानों के लिए Good News

जयपुर में दो डिग्री गिरा पारा
राजधानी जयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अब एसी, कूलर-पंखे बंद हो गए। देर रात में भी हल्की सर्दी महसूस होने लगी है। आगामी दिनों में दिवाली से पहले मौसम में बदलाव होना तय है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग