22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : आया सावन झूम के, रिमझिम फुहारों से गुलाबी हुआ जयपुर

राजधानी जयपुर पर आज सवेरे से ही मानसूनी मेघ जमकर मेहरबान हैं। पूरे शहर में आज सवेरे से कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का दौर लगातार जारी है। इससे तापमान में गिरावट हुई है और मौसम में ठंडक घुल गई है। राजधानी में सोमवार से ही बारिश का दौर जारी है। आज मंगलवार को भी सवेरे से ही काली घटाएं छाई रहीं और बारिश का दौर जारी रहा।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 15, 2025

– आज सवेरे से ही राजधानी में बारिश का दौर

– तापमान में गिरावट से मौसम में घुली ठंडक

जयपुर। राजधानी जयपुर पर आज सवेरे से ही मानसूनी मेघ जमकर मेहरबान हैं। पूरे शहर में आज सवेरे से कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का दौर लगातार जारी है। इससे तापमान में गिरावट हुई है और मौसम में ठंडक घुल गई है। राजधानी में सोमवार से ही बारिश का दौर जारी है। आज मंगलवार को भी सवेरे से ही काली घटाएं छाई रहीं और बारिश का दौर जारी रहा। वहीं प्रदेश के कई जिलों से आज सवेरे बारिश होने की जानकारी सामने आई है। प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में भी सुबह से ही बारिश का दौर बना हुआ है। वहीं मेवाड़़ अंचल में भी बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से मानसूनी मेघ छाए हुए हैं। सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आज बीकानेर जिले में सुबह से ही बारिश का दौर बना हुआ है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आज श्रीगंगानगर और सीकर जिले में भी सुबह से ही बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह तंत्र आगामी दिनों में भी जारी रहने की संभावना है।