– आज सवेरे गुलाबी नगर जयपुर में बादल छाए
जयपुर। राजधानी जयपुर में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। आज सवेरे गुलाबी नगर जयपुर में बादल छाए रहे, आमजन को गर्मी से राहत मिली और मौसम खुशनुमा नजर आया। वहीं प्रदेश के कई जिलों में इसी प्रकार का मौसम रहने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। भरतपुर में आज बादल छाए रहेंगे। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अधिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान आज 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा में आज बारिश हो सकती है। चित्तौड़गढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में पारा आज 41 डिग्री तक जाने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री तक रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान आज 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान आज 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम पारा आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अधिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में भी आज बादल छाए रहेंगे।