9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में आज सवेरे से ही धूप के तीखे तेवर, तापमान में हो रही बढ़ोतरी

गुलाबी नगर जयपुर में अब तापमान चढ़ने लगा है। इससे गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। आज सवेरे से ही राजधानी जयपुर में तेज धूप निकली। सूर्य की तीखी किरणों से आज सवेरे से ही जयपुर में लोगों को गर्मी महसूस हुई। वहीं प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव के चलते गर्मी के तीखे तेवर हैं। आगामी दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे होंगे और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Apr 25, 2025

– आज राजधानी जयपुर में दिन का तापमपान बढ़ने से बढ़ेगा गर्मी का जोर

जयपुर। गुलाबी नगर जयपुर में अब तापमान चढ़ने लगा है। इससे गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। आज सवेरे से ही राजधानी जयपुर में तेज धूप निकली। सूर्य की तीखी किरणों से आज सवेरे से ही जयपुर में लोगों को गर्मी महसूस हुई। वहीं प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव के चलते गर्मी के तीखे तेवर हैं। आगामी दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे होंगे और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा और दिन में आज अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा और दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा और दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। दिन में अ​धिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में अ​धिकतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। हिल स्टेशन माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में आज गर्मी का जोर रहेगा। आज प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव चल सकती है।