29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज होने लगा गर्मी, आज सवेरे कड़क धूप ​खिली

राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में मानसूनी तंत्र कमजोर से पड़ने से बारिश का दौर थम गया है। इससे कई जिलों में फिर से तापमान बढ़ने लगा है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे कड़क धूप ​खिली, इससे लोग परेशान हुए। साथ ही हल्की उमस का भी जोर रहा।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Aug 13, 2025

– गुलाबी नगर में बारिश का दौर थमा, फिर से बारिश 15 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में मानसूनी तंत्र कमजोर से पड़ने से बारिश का दौर थम गया है। इससे कई जिलों में फिर से तापमान बढ़ने लगा है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे कड़क धूप ​खिली, इससे लोग परेशान हुए। साथ ही हल्की उमस का भी जोर रहा। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो इन जिलों में भी बारिश का दौर थम गया है। इन दिनों में भी फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है और लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं राजधानी जयपुर में आज मौसम गर्म रहने का अनुमान है। आज गुलाबी नगर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने का अनुमान है। आज चित्तौड़गढ़ जिले में हल्की बारिश का अलर्ट है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने का अनुमान है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप ​खिलने से लोगों को गर्मी का अहसास होगा।