28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert: भीषण गर्मी के बीच चार जिलों में मौसम ने ली पलटी, अगले 120 मिनट में बारिश से बूंदों से मिलेगी राहत

Rain in Rajasthan: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), जयपुर द्वारा जारी तात्कालिक चेतावनी के अनुसार हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Apr 28, 2026

photo patrika

Rajasthan Weather: जयपुर। भीषण गर्मी के बीच राजस्थान के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), जयपुर द्वारा जारी तात्कालिक चेतावनी के अनुसार हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, साथ ही वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मेघगर्जन के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों, बिजली के उपकरणों को अनप्लग रखें और खुले स्थानों से दूर रहें। अन्य जिलों में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है।

कुल मिलाकर, यह बदलाव तपती गर्मी के बीच राहत की सौगात लेकर आया है।

राजस्थान मौसम अपडेट: हीटवेव के बीच आंधी-बारिश का दौर, मई की शुरुआत में भी बदलाव के संकेत

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में आज भी हीटवेव का असर बना रहने की संभावना है, जबकि अन्य अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिलेगी।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त पूर्वी हवाओं के प्रभाव से आगामी 3 से 4 दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान दोपहर बाद कई इलाकों में मेघगर्जन, तेज आंधी (40-50 किमी/घंटा) और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
वहीं उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में बने ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण और हरियाणा से मणिपुर तक फैले ट्रफ का भी मौसम पर असर पड़ेगा, जिससे अस्थिरता बढ़ेगी। इसके अलावा 2 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि मई के पहले सप्ताह में भी राज्य के कुछ हिस्सों में हीटवेव के साथ-साथ आंधी और मेघगर्जन की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और बदलते मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।