जयपुरPublished: Nov 15, 2023 08:46:00 pm
Kamlesh Sharma
हिमालय के तराई क्षेत्रों से आ रही नम हवाओं ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 18 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।
जयपुर। हिमालय के तराई क्षेत्रों से आ रही नम हवाओं ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 18 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं, बुधवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 7 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में यह सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इसके अलावा बुधवार को फतेहपुर में 7.5, सीकर में 9 और चूरू में 10 डिग्री रात का पारा रिकॉर्ड किया गया। इधर, अधिकतर जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।