24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज ठंड, सवेरे से ही बादल छाए, बूंदाबांदी

मानसूनी बादलों ने एक बार फिर करवट बदली है। कल दिनभर बादल छाने के बाद आज सवेरे से ही गुलाबी नगर जयपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। सवेरे से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही हल्की बारिश भी हो रही है। इससे मौसम में ठंडक घुली हुई है। वहीं प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी इन दिनों मानसूनी मेघ मेहरबान हैं और जमकर बरस रहे हैं। वहीं हाड़ौती और मेवाड़ अंचल में भी मानसूनी मेघ जमकर बारिश कर रहे हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 12, 2025

– मौसम विभाग ने जारी किया आज गुलाबी नगर में बारिश का अलर्ट

जयपुर। मानसूनी बादलों ने एक बार फिर करवट बदली है। कल दिनभर बादल छाने के बाद आज सवेरे से ही गुलाबी नगर जयपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। सवेरे से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही हल्की बारिश भी हो रही है। इससे मौसम में ठंडक घुली हुई है। वहीं प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी इन दिनों मानसूनी मेघ मेहरबान हैं और जमकर बरस रहे हैं। वहीं हाड़ौती और मेवाड़ अंचल में भी मानसूनी मेघ जमकर बारिश कर रहे हैं। अभी प​श्चिमीरे​गिस्तान में ही बारिश का दौर थोड़ा धीमा है, जिसके भी आगामी दिनों में तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। भरतपुर, अलवर, धौलपुर और राजधानी जयपुर में आज बादल छाए रहेंगे व बारिश की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं प​श्चिमी रेगिस्तानी जिलों में बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर ​जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में बारिश का असर तेज होगा। कई जगह नदी-नाले उफान पर आएंगे।