22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज नरम, बादल छाए, बारिश की संभावना

राजधानी जयपुर में इन दिनों मानसूनी मेघ मेहरबान हैं। कल शाम को बारिश के बाद आज सवेरे भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी जयपुर के बाहरी इलाकों में आज सवेरे छह बजे हल्की बारिश हुई।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 11, 2025

– मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, शहर के कुछ इलाकों में सवेरे हल्की बारिश हुई

जयपुर। राजधानी जयपुर में इन दिनों मानसूनी मेघ मेहरबान हैं। कल शाम को बारिश के बाद आज सवेरे भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी जयपुर के बाहरी इलाकों में आज सवेरे छह बजे हल्की बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं प्रदेश के पूर्वी व मेवाड़ इलाके में भी इन दिनों मानसूनी मेघ जमकर मेहरबान हो रहे हैं। वहीं रेगिस्तानी जिलों में भी बारिश का सिलसिला शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान तापमान 26 ​डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। आज भरतपुर, धौलपुर, दौसा और जयपुर में बारिश की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आज अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में बारिश होने की संभावना है। वहीं प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आज बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में बादल छाए रहेंगे। वहीं बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने का अनुमान है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।