23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज ठंडा, राजधानी में बादलों के बीच हवाओं का दौर

राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों मानसूनी बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आज सवेरे भी राजधानी जयपुर में बादल छाए रहे, हवा चलने से मौसम में उमस का जोर कम रहा। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। वहीं आज राजधानी जयपुर में मौसम विभाग ने बूंदाबांदी की चेतावनी दी है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 28, 2025

– आज मौसम विभाग ने दी बूंदाबांदी की चेतावनी

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों मानसूनी बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आज सवेरे भी राजधानी जयपुर में बादल छाए रहे, हवा चलने से मौसम में उमस का जोर कम रहा। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। वहीं आज राजधानी जयपुर में मौसम विभाग ने बूंदाबांदी की चेतावनी दी है। वहीं राजस्थान की बात करें तो आज पूर्वी अचंल, हाड़ौती अंचल और मेवाड़ अंचल में बारिश की संभावना है। इससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही बादल छाए रहे। आज जयपुर में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 26 डिग्री रहने की संभावना है। आज भरतपुर, धौलपुर, दौसा और राजधानी जयपुर में बारिश का अलर्ट है। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आज कोटा, अजमेर, चित्तौड़औैर उदयपुर में बारिश का अलर्ट है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आज बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर जिलों में बादल छाए रहेंगी। वहीं सीकर जिले में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ जिलों में मूसलाधार तो कुछ जिलों में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।