– दिन में तीखी धूप कर रही आमजन को परेशान
जयपुर। राजधानी जयपुर में इन दिनों मौसम साफ रहने की वजह से मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ है। दिन में तीखी धूप आमजन को परेशान कर रही है। गर्म हवाओं की वजह से आमजन बेहाल है। रात में भी गर्म हवाएं चलने से मौसम में गर्माहट बढ़ रही है। तेज गर्मी की वजह से आमजन के साथ-साथ जीव जंतु भी परेशान हैं। जीव-जंतु भी छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते हुए नजर आते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे राजस्थान के पूर्वी जिले भरतपुर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन में अधिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया तो दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं धौलपुर में आज न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन में आज तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 44 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान आज 32 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 45 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है तो अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, गर्म सतही हवाओं के प्रभाव से प्रदेश का मौसम गर्म बना हुआ है। आगामी दिनों में गर्मी का प्रभाव और बढ़ने की संभावना है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है।