22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज गर्म, तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी

प​श्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद राजधानी जयपुर व प्रदेश में मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। आज राजधानी जयपुर में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। गुलाबी नगर में आज दिन में तीखी गर्मी रहने की संभावना है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

May 16, 2025

– आज राजधानी में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना

जयपुर। प​श्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद राजधानी जयपुर व प्रदेश में मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। आज राजधानी जयपुर में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। गुलाबी नगर में आज दिन में तीखी गर्मी रहने की संभावना है। प्रदेश के प​श्चिमी जिलों में भी गर्मी के तीखे तेवर दिखाई दे रहे हैं। रेगिस्तानी जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार रहे। आज भरतपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री से​ल्सियस रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 39 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर में आज गर्मी के तेवर नरम रहेंगे। रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 43 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 43 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर और श्रीगंगानगर में आज दिन सबसे गर्म रहने की संभावना है। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। धूप के तीखे तेवर बरकरार रहेंगे। इसके असर से प्रदेश में गर्मी की तीव्रता बढ़ेगी। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। जयपुर में आज गर्मी के तीखे तेवर दिखाई देंगे।