– मौसम विभाग ने दी आज भी बारिश की चेतावनी
जयपुर। प्रदेश में इन दिनों मानसूनी बादलों का डेरा है। कई जिलों में मानसूनी बादल जमकर बरस भी रहे हैं। वहीं राजधानी जयपुर को अभी भी बारिश का इंतजार है। गुलाबी नगर जयपुर में बादल तो प्रतिदिन आ रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे। केवल हल्की बूंदाबांदी ही हो रही है। हालांकि बादलों की वजह से तापमान में नरमी से मौसम अच्छा बना हुआ है। आज भी मौसम विभाग ने बारिश होने की चेतावनी जारी की है। वहीं प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी आज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहा। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहा। वहीं राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहा। आज भरतपुर-धौलपुर व अलवर में गरज के साथ बारिश की संभावनना है। वहीं जयपुर व दौसा में भी बारिश हो रही है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहा। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने का अनुमान है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान है। जोधपुर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने का अनुमान है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहा। आज श्रीगंगानगर व सीकर जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर बढ़ेगा। कई स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।