5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान युवा महोत्सव जुलाई में, तीन स्तर पर होगा आयोजन

राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा ने कहा कि प्रदेश के युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने, उन्हें मंच प्रदान करने के लिए राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Jun 23, 2023

राजस्थान युवा महोत्सव

राजस्थान युवा महोत्सव

राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा ने कहा कि प्रदेश के युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने, उन्हें मंच प्रदान करने के लिए राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर किए जाएगें।
लांबा शुक्रवार को सचिवालय में राजस्थान युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टरों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर यह आयोजन 5 से 25 जुलाई, जिला स्तर पर 26 जुलाई से 10 अगस्त एवं राज्य स्तर पर 20 से 22 अगस्त तक किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संवारने का काम किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र के सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के साथ संपर्क कर महोत्सव में प्रतिभागियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और समयबद्ध तैयारियों के निर्देश दिए।

लांबा ने बताया कि महोत्सव में सामूहिक लोक गायन, लोक नृत्य, नाटक, चित्रकला, कविता लेखन, शास्त्रीय वाद्य यंत्र वादन, के साथ-साथ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर युवाओं को करियर मार्गदर्शन के अवसर भी प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग को नोडल विभाग बनाकर ब्लॉक स्तर के आयोजन के लिए 2 लाख रूपए और जिला स्तर के लिए 5 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। आयोजन में महिला-पुरूष के साथ साथ थर्ड जेण्डर को भी समान अवसर दिए जाएंगें।

बैठक में खेल विभाग के शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि आयोजन में भाग लेने के लिए प्रतिभागी विभागीय वेबसाईट www.youthboard.rajasthan.gov.in पर 03 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।