
Jaipur airport smuggling : जयपुर एयरपोर्ट पर युगांडा की महिला से पकड़ी ड्रग्स
Jaipur Airport Pakistan : जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअडडे पर पकड़ी गई 16 साल की युवती के मामले में नया मोड़ आ गया है। राजस्थान पुलिस ने बताया है कि युवती मूलत: सीकर की रहने वाली है और वह चौमूं कस्बे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान के लाहौर शहर के रहने वाले एक लड़के असलम लाहौरी के संपर्क में आई और फिर उसके बीच हुई बातचीत के आधार पर वह भी पाकिस्तान जाने के लिए निकल पड़ी।
राजस्थान पुलिस और आसूचना इकाई के अधिकारियों ने चार घंटे बाद पूरे मामले का पटाक्षेप किया है। बताया है कि पाकिस्तानी युवक के साथ दोस्ती में गिरफ्तार इस लड़की को यह भी नहीं पता था कि बिना किसी दूसरे देश जाने के लिए वीजा और पासपोर्ट भी लगता है। शुक्रवार सुबह यह लड़की सीकर से बस में बैठी और फिर दो युवकों की सहायता लेकर जयपुर हवाईअडडे पर आ गई। यहां पर इसे संदेह के आधार पर पकड़ लिया गया।
राजस्थान पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि लड़की ने 12वीं में पढ़ाई कर रही है। लाहौरी के कहने पर ही लड़की ने घर से भागने की योजना तैयार की। युवती की एक साल पहले सोशल मीडिया पर लड़के के साथ संपर्क हुआ। इसके बाद धीरे धीरे दोस्ती बढ़ती गई और गाढ़ी होती गई। शुक्रवार के दिन उस लड़के लिए लड़की ने घर छोड़ दिया और जयपुर हवाई अडडे पहुंच गई।
1000 रुपए लेकर जाना चाहती थी लाहौर
राजस्थान पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि नाबालिग युवती के पास लाहौर तक की यात्रा के लिए मात्र 1000 रुपए थे। इसमें से 500 रुपए उसने सीकर से जयपुर के यात्रा तक के लिए खर्च कर दिए थे। वह 500 रुपए में ही पाकिस्तान के लाहौर शहर में दोस्त के पास जाना चाहती थी। फिलहाल युवती के बहन और परिजन आ रहे हैं। कानूनी कार्रवाई के बाद इस युवती को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इसके मोबाइल और सोशल मीडिया एकाउंट की जांच की जाएगी।
Published on:
28 Jul 2023 10:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
