9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गजराज सिंह राजावत जीते, दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोशिएशन के बने अध्यक्ष

एडवोकेट गजराजसिंह राजावत को विजयी घोषित किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
गजराज सिंह राजावत जीते, दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोशिएशन के बने अध्यक्ष

गजराज सिंह राजावत जीते, दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोशिएशन के बने अध्यक्ष

जयपुर। दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोशिएशन के अध्यक्ष पद पर एडवोकेट गजराज सिंह राजावत व अखिलेश कुमार जोशी महासचिव पद पर विजयी घोषित हुए है। चुनाव अधिकारी अनिल चतुर्वेदी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर एडवोकेट गजराजसिंह राजावत को विजयी घोषित किया गया। उन्हें 743 मत मिले। महासचिव पद पर अखिलेश कुमार जोशी ने जीत हासिल की। उन्हें 676 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार शर्मा व अनुकम्पा चतुर्वेदी को विजयी घोषित किया गया।

चुनाव अधिकारी नरेन्द्र सिंह शेखावत ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि नामांकन व नाम वापसी के बाद संयुक्त सचिव पद पर मुकुल पारीक, कोषाध्यक्ष पद पर कार्तिकेय शर्मा, उपकोषाध्यक्ष पद पर घनश्याम शर्मा, पुस्तकालय सचिव कमलेश पारीक, पुस्तकालय उप सचिव पद पर गजेंद्र सिंह,सांस्कृतिक सचिव पद पर अविनाश गौड़,संगठन सचिव पद पर दिलीप सिंह का एकमात्र नामांकन होने पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी रेवती रमन बागड़ी ने बताया कि कुल 12 सदस्यों की कार्यकारिणी में मनीष शर्मा, जगदीश शर्मा, कृष्णवीर यादव,नवरतन सिंह, अमित त्रिवेदी, राजेश शर्मा, संजय कुमार चौहान, अशोक कुमार शर्मा, दीपक शर्मा,दिनेश कुमार पारीक,महेंद्र कुमार बागोतिया व नितिका भार्गव को विजयी घोषित किया गया।