19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजेन्द्र गुढ़ा अब करेंगे गहलोत से पुराना बदला चुकता, CM भजनलाल के साथ मिलकर बनाया ये गेम प्लान

लोकसभा चुनाव से पहले शिव सेना के नेता राजेंद्र गुढ़ा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम गहलोत को लेकर गेम प्लान तैयार किया है। जिससे राजेंद्र गुढ़ा मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने का बदला अशोक गहलोत से ले सकेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
ashok_gehlot_and_rajendra_guda.jpg

पूर्व मंत्री और शिवसेना (शिंदे गुट) राजस्थान के कॉर्डिनेटर राजेन्द्र गुढ़ा प्रदेश में सभी लोकसभा सीट पर भाजपा का प्रचार करेंगे। विशेष रूप से जालोर-सिरोही सीट पर जाएंगे। जहां से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा और शिवसेना ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

बता दें कि इससे पहले राजेंद्र गुढ़ा अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क यात्रा निकाल रहे थे। इस यात्रा के दौरान वे झुंझुनू से भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी को मतदान नहीं करने की अपील कर रहे थे। गुढ़ा ने शुभकरण चौधरी पर जातिवादी और भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगाते हुए खुलेआम ऐलान किया था कि ये व्यक्ति झुंझुनूं से हरगिज नहीं जीतना चाहिए। वहीं गुढ़ा बुधवार को भाजपा के पक्ष में खड़े हो गए हैं।

गुढा ने प्रेसवार्ता में चुनौती भरे अंदाज में कहा कि, अब अशोक गहलोत का कर्ज चुकाने का वक्त आ गया है, इसलिए जालौर-सिरोही सीट पर भी भाजपा का प्रचार करने जाऊंगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी मुझे खासतौर से इस सीट पर प्रचार के लिए कहा है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे गुढ़ा की अशोक गहलोत से अदावत किसी से छिपी नहीं है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी पूर्वी तो राहुल पश्चिमी 'राजस्थान' में गरजेंगे आज... क्या है दोनों की सभाओं के सियासी मायने?

राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में मणिपुर की घटना को लेकर बयान दिया था। गुढ़ा ने कहा था कि महिलाएं राजस्थान में सुरक्षित नहीं, मणिपुर के बजाय अपनी गिरेबां में झांके सरकार। जिसके बाद राजस्थान के पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री अशोक ने राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था।


यह भी पढ़ें : BJP नेता परशोत्तम रूपाला के विवादास्पद बयान की आग पहुंची 'राजस्थान', राजपूतों की नाराजगी बीजेपी को पड़ेगी भारी?