
Loksabha Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर गुरुवार को राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। वे करौली में सभा को सम्बोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में पहली बार गुरुवार को राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी बीकानेर लोकसभा के अनूपगढ़ और जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के फलौदी में सभा करेंगे। पीएम शुक्रवार को भी प्रदेश दौरे पर रहेंगे। वे बाड़मेर में सभा और दौसा में रोड शो करेंगे।
करौली-धौलपुर सीट से भाजपा ने इस बार मनोज राजोरिया का टिकट काट कर महिला नेता को मैदान में उतारा है। पीएम मोदी का इस बार महिलाओं पर ज्यादा फोकस है। यह सीट 2019 में भाजपा करीब 98 हजार वोटों से जीती थी। पिछले साल विधानसभा चुनावों में इस लोकसभा की कुल आठ विस सीटों भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले कम वोट मिले थे। ऐसे में भाजपा इस सीट को जीतने के लिए पीएम मोदी की यहां सभा करवा रही है।
जोधपुर लोकसभा सीट भाजपा दो बार से लगातार जीतती आ रही है। जोधपुर लोकसभा पूर्व सीएम अशोक गहलोत का गढ़ माना जाता है, लेकिन विधानसभा चुनावों में लोकसभा में भाजपा को यहां की आठ विधानसभा सीटों में 1 लाख 23 हजार वोट ज्यादा मिले थे। इसी तरह बीकानेर लोकसभा की आठ सीटों में भी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस करीब 60 हजार वोट कम मिले थे। पार्टी ने इस बार जोधपुर और बीकानेर में नए उम्मीदवार उतारे हैं।
यह भी पढ़ें : BJP का 3 कमजोर सीटों पर तो कांग्रेस का 6 मजबूत पर फोकस, जानें वो कौनसी सीट?
Updated on:
11 Apr 2024 07:45 am
Published on:
11 Apr 2024 07:36 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
