22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइरस मिस्त्री की तरह राजस्थान की सड़क दुर्घटना में हुई थी राजेश पायलट और साहिब सिंह वर्मा की मौत

सड़क दुर्घटना में मौत में किसी नामचीन मौत का यह पहला मामला नहीं है। फिर चाहे कारण लापरवाही हो या फिर सड़क का गलत निर्माण। तेज गति हो या फिर नियमों की अनदेखी। सड़क दुर्घटना में भारत ने पहले भी देश के कई ताकतवार लोगों को खोया है। इस बार मामला आया है कि पीछे की सीट पर बैठने के बाद सीट बेल्ट न लगाने का।

2 min read
Google source verification
accident_2.jpg

सड़क दुर्घटना में मौत में किसी नामचीन मौत का यह पहला मामला नहीं है। फिर चाहे कारण लापरवाही हो या फिर सड़क का गलत निर्माण। तेज गति हो या फिर नियमों की अनदेखी। सड़क दुर्घटना में भारत ने पहले भी देश के कई ताकतवार लोगों को खोया है। इस बार मामला आया है कि पीछे की सीट पर बैठने के बाद सीट बेल्ट न लगाने का।

साइरस मिस्त्री पीछे बैठे थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई और इस दुर्घटना में यही मौत का कारण बनी। आज हम आपको उन सभी के बारे में बताएंगे, जिन नामचीन लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। सबसे पहली बात होगी राजस्थान में हुए सड़क दुर्घटनाओं की। देश में 2021 में 1.55 लाख से अधिक लोगों ने अपनी जान गवांई है। हर दिन 426 लोग सड़क दुर्घटना में गंवा देते हैं।

Cyrus Mistry Death: हादसे के कुछ मिनट पहले का वीडियो आया सामने, जानिए अब तक की जांच में कौन-कौन से बड़े खुलासे हुए

राजेश पायलट
भारत की राजनीति में कांग्रेस की ढर्रे वाली राजनीति से इतर जब एक नया सितारा शिखर पर उदयीमान था कि उसे काल ने अपना ग्रास बना लिया। बात कर रहे हैं केंद्रीय मंत्री रहे राजेश पायलट की। अपने जेट से पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ा देने वाले राजेश पायलट की मौत एक सड़क दुर्घटना में दौसा के निकट हुई। उस समय वह तेज गति से जीप चला रहे थे। गति नियंत्रित नहीं कर पाए और जीप उलट गई। इस हादसे में 11 जून 2000 को उनकी जान चली गइ।

साहिब सिंह वर्मा
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता साहिब सिंह वर्मा की 2007 में राजस्थान में एक सड़क हादसे असामयिक मृत्यु हो गई। उस वक्त वह सीकर जिला के नीमकाथाना में एक स्कूल का भूमि पूजन कर टाटा सफारी कार से दिल्ली वापस लौट रहे थे। हादसा अलवर जिले में हुआ था और साहिब सिंह वर्मा की गाड़ी की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर मारी थी।

Cyrus Mistry Net Worth: अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गए साइरस मिस्त्री, जानिए परिवार में कौन-कौन?

ज्ञानी जैल सिंह
राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की मौत भी एक सड़क दुर्घटना में हुई। 29 नवंबर 1994 कोए रोपड़ जिले के कीरतपुर साहिब के पास एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसमें जैल सिंह को काफी चोटें आई थीं। इसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जसपाल भट्टी
जसपाल भट्टी एक कमेडियन और अभिनेता थे। 25 अक्टूबर 2012 को जालंधर जिले के शाहकोट के पास एक कार दुर्घटना में जसपाल भट्टी की मृत्यु हो गई थी। तब कार उनके बेटे जसराज भट्टी चला रहे थे। जसपाल भटटी ने भी वही गलती की थी जो साइरस मिस्त्री ने की। भटटी ने भी सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी।

7 एयरबैग्स, 5 स्टार रेटिंग, पिछली सीट के एयरबैग नहीं खुलने से हो गई एक्सीडेंट में मौत

गोपीनाथ मुंडे
3 जून 2014 को गोपीनाथ मुंडे अल सुबह दिल्ली में एक कार दुर्घटना के शिकार हो गएण् तकरीबन 6 बजे मुंडे अपने सचिव के साथ दिल्ली एयरपोर्ट की ओर रवाना हो रहे थे। उनकी कार मारुति सुजुकी उनका ड्राइवर चला रहा था। दिल्ली में पृथ्वीराज रोड और तुगलक रोड के बीच उनकी कार को किसी दूसरी कार ने टक्कर मार दी थी।

पूर्व विधायक विनायक मेटे
अगस्त 2022 में महाराष्ट्र के पूर्व विधायक विनायक मेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पुणे एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना में वो बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। विनायक मेटे के सिर में गंभीर चोटें आईं थी। अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके।