
Rajasthan News : राजसमंद में 12 मोर, 12 तीतर सहित कई पक्षियों की अचानक मौत, किसानों में फैली अफरा-तफरी
Rajasthan News : राजसमंद के कुंवारिया के समीपवर्ती अकोदिया कि खेड़ा गांव के निकट रविवार को दिन में एक खेत में एक दर्जन से अधिक मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर के अलावा खेत के पास ही एक दर्जन से अधिक तीतर, राम चिडिय़ा, चूहे आदि भी मृत अवस्था में मिले। सूचना पर कुंवारिया थाना पुलिस, वन विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फिर वहां स्थिति का जायजा लिया। मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। किसानों में अफरातफरी देखी गई।
पुलिस ने बताया की ग्रामीणों की सूचना मिलते ही कुंवारिया थाना पुलिस (राजसमंद) मौके पर पहुंची। एएसआई उदय लाल गुर्जर, पुलिस वाहन के पायलट लक्ष्मण सिंह राजपूत, कुंवारिया नायब तहसीलदार ललित यादव, पटवारी अंशुमान सिंह, स्वीटी शर्मा, वन विभाग के वनपाल अशोक वैष्णव, वनरक्षक सुरेशचंद्र खटीक, प्रदीप कुमावत, घनश्याम पूर्बिया, कैलाश कुमावत, पशु चिकित्सक कांतिलाल बामणिया, इन्द्रजीन धानका आदि मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पाया कि खेतों में बुवाई में प्रयोग किए गए कीटनाशक दवाओं से उपचारित जहरीला बीज खाने से राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित अन्य पक्षियों की मृत्यु होने की आशंका है।
यह भी पढ़ें -
राजस्थान के वन विभाग की गश्ती टीम ने राष्ट्रीय पक्षी मोरों को खेतों से उठाकर वाहन में रखा और बिनोल वन चौकी पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु के कारणो का पता चल पाएगा।
यह भी पढ़ें -
Published on:
08 Jul 2024 04:39 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
