
राजीव अरोड़ा
जयपुर। राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने मानसरोवर औद्यौगिक क्षेत्र स्थित इनलैण्ड कंटेनर डिपो जयपुर का दौरा किया। राजसिको चेयरमैन अरोडा के साथ राजसिको के वरिष्ठ अधिकारी, कस्टम विभाग की डिप्टी कमिश्नर पारूल सिंघल, इनलैण्ड कंटेनर डिपो के हेण्डलिंग और निर्यात समूहो के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उन्होंने वेयरहाउस के नवीनीकरण और निर्यात बढ़ाने के निर्देश दिए।
वेयरहाउस का आधुनिकीकरण करने के निर्देश
इस मौके पर राजसिको चेयरमैन अरोड़ा का फूल माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। दौरे के दौरान अरोड़ा ने इनलैण्ड कंटेनर डिपो के परिसर और वेयरहाउस की स्थिति एवं कार्य संचालन की जानकारी ली। अरोड़ा ने निगम अधिकारीयों को आई.सी.डी. परिसर एवं वेयरहाउस का आवश्यकता के अनुसार आधुनिकीकरण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अरोड़ा ने इसके लिए केन्द्र सरकार की योजनाओं के अन्तर्गत प्रोजेक्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए। वर्तमान में कम संसाधनों के बावजूद आई.सी.डी. के व्यवसाय में हुई वृद्वि पर अरोड़ा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजसिको के अधिकाधियों और हेण्डलिंग एजेन्ट क कार्य की सराहना की।
निर्यातकों की सुनी समस्याएं—
राजसिको चेयरमैन अरोड़ा ने आई.सी.डी. से जुडे समस्त निर्यातको एवं एजेन्ट्स की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निराकरण करने करने के साथ ही आवश्यक सुविधाए देने का आश्वासन दिया। उन्होंने आई.सी.डी. के दोनों वेयरहाउस के नवीनीकरण की कार्यवाही शीघ्र कराने को कहा। अरोड़ा ने कहा कि राज्य से निर्यात की विपुल संभावना को देखते हुए निर्यातको को हर सम्भव सहायता देने को कहा और ये भी बोले कि राज्य से निर्यात बढाया जाएगा।इसके साथ साथ मिशन ’निर्यातक बनो’ योजना को सफल बनाए जाने की कार्यवाही की जाएगी। अन्त में अरोड़ा ने सभी अधिकारियों और निर्यात संगठन के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में आई.सी.डी. के व्यापार को बढाने के लिए शुभकामनाएं दी।
Updated on:
11 Mar 2022 06:05 pm
Published on:
11 Mar 2022 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
